फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू हत्याकांड : सर्विलांस पर लगाए कई मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव किनौनी निवासी मजदूर राजू की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ खाली हैं। पुलिस केवल अंधेरे में तीर चला रही है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि हत्याकांड से शीघ्र पर्दा उठाया जाएगा। फिलहाल पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं, दलित समाज में हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की अलसुबह गांव किनौनी निवासी राजू (55) पुत्र राम सिंह की खेत पर गन्ना छीलते समय दरांती से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में खेत पर पहुंचे मजदूरों को उसका रक्त रंजित शव खेत में पड़ा मिला था। मामले के खुलासे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच घंटे तक परिजनों व दलित समाज के लोगों ने काफी हंगामा किया था। इस मामले में अभी तक पुलिस कोई खास सुराग नहीं लगा सकी है।
पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए दर्जनों लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। वहीं, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन अभी तक हत्यारोपियों के बारे में कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। कुछ मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के साथ ही उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही हैं, ताकि हत्यारोपियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लग सके। उम्मीद है कि शीघ्र हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें