मोदीपुरम। राजपूत महिला महासभा की ओर से मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महासभा की सदस्य रागिनी सहित अन्य ने गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उषा, दीप्ति, नीरज, अनुराधा, कृष्णा, अनिता, पिंकी, कविता, प्रीति ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सरिता, रेनू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद