फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिंक और पीडीएफ खोलते ही खाते खाली कर देते साइबर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र ने हिमाचल में भी ठगे साढ़े सात लाख रुपये
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन स्थित राजमहल होटल में केरल के दो परिवारों को नशीला पदार्थ देकर लाखों की रकम ऐंठने के आरोपी राजेंद्र ने हिमाचल के सोलन जिले में भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। सोलन जिले की सदर थाने की पुलिस मेरठ पहुंची। इस मामले की विवेचना कर रहे एसआई केके मौर्य और इंस्पेक्टर देव सिंह रावत से जरूरी जानकारियां जुटाईं। इसके बाद पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया। जल्द ही कोर्ट के आदेश पर आरोपी को हिमाचल ले जाया जाएगा। जांच में सामने आया कि राजेंद्र ने हिमाचल में भी साढ़े सात लाख रुपये कई लोगों के खातों से उड़ाए हैं।
सोलन से आए सब इंस्पेक्टर अश्वनी ठाकुर टीम के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे। टीम ने बताया कि राजेंद्र ने सोलन में दो परिवारों से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की है। इसमें एक अहमदाबाद में सीआरपीएफ की सब इंस्पेक्टर का परिवार और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस राशि से एलईडी सहित अन्य सामान खरीदा गया। आरोपी परिवार को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गया था। हिमाचल पुलिस को जानकारी मिली थी कि मेरठ में आरोपी पकड़ा गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर करेगी। सीओ कैंट रूपाली राय ने बताया कि हिमाचल में भी आरोपी ने ठगी की थी। आरोपी का बी वारंट लेकर हिमाचल पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

---
सोलन पुलिस ने कई जगहों पर की तलाश
सोलन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मेरठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो काफी राहत मिली और अब यहां बी वारंट के साथ पहुंची।
--------
लिंक और पीडीएफ खोलते ही खाते खाली कर रहे साइबर अपराधी
- अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लिंक या फिर पीडीएफ बिल्कुल ना खोलें, अन्यथा आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। साइबर अपराधी फर्जी आईडी से दिनभर लोगों के मोबाइल पर लिंक और पीडीएफ भेजते रहते हैं। इसके चलते लोगों के साथ ठगी हो रही है। साइबर सेल या फिर थानों में इस तरह से ठगी के रोजाना मामले जा रहे हैं। इसलिए लोगों को अधिक सजग रहने की जरूरत है।
पुलिस के मुताबिक लिंक और पीडीएफ खेेलते ही आपके अकाउंट की जानकारी साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाती है। साइबर अपराधी अब ऐसे भी ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। कभी टेलीकॉम आपरेटर के नाम पर तो कभी सिम बंद होने से बचाने की बात कहकर साइबर अपराधी लोगों से एप डाउनलोड करा रहे हैं। इसके बाद आपके मोबाइल हैक कर साइबर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया है कि मेरठ में भी सबसे ज्यादा ठगी के मामले लिंक या पीडीएफ भेजकर हो रही है। ठगी के शिकार लोगों का बताया जाता है कि वह अपने रिश्तेदार और परिचितों को बताकर ठगी की वारदात से बचें। ब्यूरो
---
केस एक : साइबर ठगों ने ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर जालसाजी कर एक युवक से ऑनलाइन 51 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
केस दो : लिसाड़ीगेट निवासी जावेद से को एक लिंक भेजकर खाते से 5000 रुपये खाते से उड़ा दिए गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत की है।
केस तीन : भावनपुर के युवक ने साइबर जालसाजों ने अश्लील वीडियो बनाकर खाते में 50 हजार रुपये डलवा लिए हैं।
केस चार : बहसूमा के अशोक ने बिजली बिल जमा करने के बाद साइबर ठगों ने खाते में 5000 रुपये डलवाए। पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें