फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में रजत सांगवान ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
शूटिंग में मैडल जीतने वाले खिलाडी। (स्त्रोत एकेडमी) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ी रजत सांगवान ने 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर शूटिंग एकेडमी व क्षेत्र का नाम रोशन किया। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता जयपुर में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शूटिंग रेंज के निशानेबाज एवं गांव किठौली निवासी रजत सांगवान ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ कैटेगरी में 577/600 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल एनआर कैटेगरी में शूटिंग रेंज के ही हेमकिशोर निवासी बुलंदशहर ने 389/400 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। शूटिंग कोच दर्शन विकल के मार्गदर्शन में निशानेबाजों ने यह सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें