फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शारदा रोड स्थित नारायण सत्संग भवन में शिव महापुराण कथा शुरू हुई। इससे पूर्व ब्रह्मपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियों ने सभी को आकर्षित किया। कलश यात्रा ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग, दिल्ली गेट चौराहा, शारदा रोड होते हुए नारायण सत्संग भवन कथा स्थल पर संपन्न हुई। प्रथम दिन व्यास पीठ का पूजन अमित वर्मा, संगीत अग्रवाल, गौरव गर्ग, प्रदीप आदि ने किया। व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य बृज किशोर तिवारी ने बताया कि शिव की कथा सुनने का बड़ा महात्तम है। भगवान के स्मरण मात्र से रोग, कष्ट, व्याधि दूर हो जाती हैं। कथा श्रवण करने से मनुष्य अपने भगवान के बहुत नजदीक पहुंच जाता है। इस अवसर पर कपिल गुप्ता, सुमित विश्नोई, राकेश गौड़ आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें