फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीड़ी को लेकर विवाद में राज मिस्त्री का सिर फोड़ा, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर हाल्ट में सोमवार शाम बीड़ी को लेकर हुए विवाद में नदीम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राजमिस्त्री ईश्वरचंद का सिर फोड़ दिया। इस मामले को लेकर लिसाड़ी गांव में तनाव में व्याप्त हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गांव निवासी अनुसूचित जाति का ईश्वरचंद राज मिस्त्री का काम करता है। सोमवार को उसे तीन बच्चों और पत्नी रूबी के साथ एक शादी में जाना था। इससे पहले वह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर हाल्ट पहुंचा। यहां फलों का ठेला लगाने वाले अपने गांव के ही अख्तर से बीड़ी मांगी। बीड़ी देने से इन्कार करने दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है अख्तर के पुत्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईश्वरचंद पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। घटना की जानकारी लिसाड़ी गांव पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग एकत्र होने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। सीओ कोतवाली ने बताया कि ईश्वरचंद की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें