फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय सम्मेलन में मेरठ के व्यापारियों की समस्याएं उठाईं

Thu, 14 May 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वृंदावन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मेरठ से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु दत्त पाराशर ने सहभागिता की।
विज्ञापन

सम्मेलन में विष्णु दत्त पाराशर ने मेरठ के छोटे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मेरठ में आवास विकास परिषद द्वारा छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विशेष रूप से 25 मीटर क्षेत्रफल वाले मकानों में दो साइड सेटबैक छोड़ने के नियम को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। मांग की कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संयुक्त रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार से वार्ता कर छोटे व्यापारियों को राहत दिलाने का प्रयास करें। सम्मेलन में मेरठ से विष्णु दत्त पाराशर, तरुण शर्मा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें