सीएलएम इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर गोष्ठी में शामिल छात्र छात्राएं फोटो संवाद
जानीखुर्द। जानी में स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ राजेश कर्दम और प्रधानाचार्य कुसुमलता ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जिसमें आदेशात्मक सड़क चिह्न, चेतावनी सड़क चिह्न, सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान वेदपाल सहित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।