फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना शुगर वर्क्स के पेराई सत्र में बारिश से विलंब

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर वर्क्स के पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ में लगातार वर्षा और खराब मौसम के कारण विलंब हो गया है। मिल का संचालन 2 नवंबर से होना था, पर 29 अक्तूबर की भारी बारिश से गन्ने की कटाई-छिलाई रुक गई। इससे मिल को गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होगी। महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि बारिश से मिल परिसर में बेगास गीली हो गई है। कई क्रय-केंद्रों पर तौल कार्य भी संभव नहीं है। मिल संचालन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। किसानों से नई तिथि के बाद ही गन्ने की कटाई-छिलाई करने और इंडेंट के अनुसार स्वच्छ, ताजा, अगोला-पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की गई है। मिल प्रबंधन ने इस देरी से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें