फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीईटी में 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
पीईटी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे प्रतिभागियों की ए एस इंटर कालेज केंद्र के बाहर लगी लाईन। (म
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) का दूसरा दिन भी पूरी तरह सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दोनों पालियों में 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में 960 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 566 उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 960 में से 617 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी (पुलिस) पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेट विकास सैनी व श्रवण पाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित सिंह एवं अमित कुमार त्यागी ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा संचालन के लिए 90 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह व सचिन और सहायक केंद्र व्यवस्थापक निशिकांत शर्मा और अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली।

पीईटी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे प्रतिभागियों की ए एस इंटर कालेज केंद्र के बाहर लगी लाईन। (म

पीईटी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे प्रतिभागियों की ए एस इंटर कालेज केंद्र के बाहर लगी लाईन। (म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें