गन्ने और धान की फसल के लिए फायदेमंद
कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार इस समय सामान्य मात्रा में होने वाली बारिश गन्ने और धान की फसल के लिए लाभकारी है। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से फसलों की बढ़वार बेहतर हो सकती है।
गन्ने की फसल में इस समय पानी की जरूरत रहती है। ऐसे में बारिश से किसानों की सिंचाई की लागत भी कम हो सकती है। चारे वाली फसलों के लिए भी बारिश लाभकारी है और मिट्टी में नमी बने रहने से पौधों की बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद है।
रबी की तैयारी में भी मिलेगी मदद
बारिश से खेतों में नमी बढ़ने का लाभ आने वाले समय में रबी की फसलों की तैयारी करने वाले किसानों को भी मिल सकता है। मिट्टी में पर्याप्त नमी रहने से खेत तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।