मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने जिला बदर आरोपी बर्फ वाली गली पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम रेलवे रोड निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट 27 नवंबर को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वसीम को जिला बदर किया था। जिला बदर होने के बावजूद भी वसीम निर्माणाधीन रेलवे विभाग की बिल्डिंग के पास घूम रहा था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 24 प्राथमिकी दर्ज है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद