मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नववर्ष 2026 के अवसर पर एसएनसीयू का एक साल पूर्ण हो चुका है। एक वर्ष में 850 नवजातों का इलाज कर उनको घर भेजा जा चुका है। सीएचसी प्रभारी डा़ॅ अरुण कुमार और डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि एक वर्ष में 850 नवजात शिशुओं का सफल इलाज किया गया। इस अवसर पर नववर्ष की खुशी में बृहस्पतिवार को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार और डॉ. अनिल शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।