बताया गया कि ड्यूटी के दौरान रात के समय अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के रेलवे अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। दिल्ली से शव को गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।