इन ट्रेनों के निरस्त, रूट डायवर्जन व अल्प दूरी के लिए चलने से करीब 35 हजार यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12203-04) सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नौ से 17 फरवरी तक गोरकफुर, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए चलेगी।
यह ट्रेन लखनऊ व हरदोई स्टेशन पर नहीं रुकेगी। (12557-58) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होकर चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी। इसी तरह (22446) अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस 1- फरवरी को बालामऊ-लखनऊ होकर चलेगी।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी रद्द
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी
14235-36 बनारस-बरेली-बनारस 14 से 19 फरवरी
15119-20 जनता एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी
13257-58 जनसाधारण एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी
15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी
15623-24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 14 व 18 फरवरी
13005-06 पंजाब मेल एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी
12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी
22355-56 पटना-चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी
20939-40 साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 18 व 19 फरवरी
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत 7 से 19 फरवरी
13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी
12469-70 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 जनवरी से 19 फरवरी