दशकों पुरानी है मांग
मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के बीच रेल लाइन की मांग दशकों पुरानी है। इससे न केवल महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुरकुटी और हस्तिनापुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, रेल लाइन संचालित होने के बाद बिजनौर का संपर्क हस्तिनापुर, मेरठ, दिल्ली, लखनऊ समेत देश के कई अन्य प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें: अनोखी दोस्ती: 12 साल से नेवलों की महंत से है मित्रता, कभी कोबरा से बचाई थी साधु की जान, अब रहते हैं साथ
मंत्री बोले...
केंद्रीय रेल मंत्री ने शनिवार को पूरी सर्वे रिपोर्ट प्रोजेक्टर पर देखी है। उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो कमियां सर्वे में हैं उनको प्रदेश सरकार के साथ बात करके जल्द पूरी करें और रेल पटरी बिछाने का कार्य शुरू कराएं। मेरठ से हस्तिनापुर, बिजनौर के बीच रेल लाइन बिछने के बाद महाभारत सर्किट में विदुर कुटी और मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बिजनौर का संपर्क मेरठ, लखनऊ और दिल्ली से जुड़ जाएगा।
- दिनेश खटीक, जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश