रेलवे कर्मचारी सिटी स्टेशन पर बैठक के बाद एकजुट नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत
मेरठ। भारतीय रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर एनआरएमयू मेरठ शाखा ने वाशिंग लाइन सीएंडडब्ल्यू मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर नए श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया।
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि ये नए कानून श्रमिकों के अधिकारों में कटौती करेंगे और उनकी कार्य परिस्थितियों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व एनआरएमयू शाखा के सचिव सुभाष शर्मा ने किया।
शाखा अध्यक्ष विजयकांत शर्मा ने अध्यक्षता की। दोनों नेताओं ने नए श्रम कानूनों के संभावित नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला और एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी किसी भी ऐसे कानून का विरोध करेंगे जो मजदूरों के हितों के खिलाफ हो।