फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे फाटक खराब होने से कई घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। परतापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे कुंडा रेलवे फाटक के बूम बैरियर में खराबी आने के कारण कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गेटमैन की सूचना पर पहुंची मेंटेनेंस टीम ने फाटक ठीक करने का काम शुरू किया। कर्मचारी देर रात तक फाटक ठीक करने में जुटे रहे। इस दौरान कुंडा मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही। वाहन चालकों को दूसरे रूट का सहारा लेना पड़ा।



कुंडा फाटक संख्या सी-22 का बूम बैरियर शुक्रवार शाम सात बजे अचानक जाम हो गया। फाटक बंद होने के कारण रेलवे फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया गया कि गेटमैन ने ट्रेन आने पर फाटक बंद किया था। इसके बाद फाटक के बूम बैरियर जाम हो गए। गेटमैन के काफी प्रयास के बाद फाटक नही खुला तो रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर मेंटेनेंस टीम पहुंची और फाटक ठीक करने का काम शुरू किया। दिल्ली रोड से कुंडा, शंकरनगर, डुंगरावली, परतापुर बाईपास और पूठा गांव को जोड़ने वाले मार्ग के बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा और शंकरनगर के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पडा। कुंडा और शंकरनगर के लोग परतापुर तिराहे से परतापुर बाईपास होते हुए अपने घर पहुंचे। एफसीआई गोदाम और रेलवे यार्ड जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार लग गई। कई ट्रक चालक कुंडा से होतेे हुए पारतापुर बाईपास को जाने लगे। इससे कुंडा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। देररात तक रेलवे कर्मचारी फाटक को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें