फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरियाणा की युवती के गर्भपात के मामले में दबिश

Tue, 13 Aug 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ-मुजफ्फरनगर। हरियाणा पुलिस ने कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में पानीपत की युवती का गर्भपात कराने के मामले में छापा मारा। हरियाणा पुलिस को देखकर अस्पताल का संचालक और डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा पुलिस की टीम जानसठ कोतवाली में पहुंची। हरियाणा पुलिस टीम ने कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराकर कस्बे पानीपत खटीमा हाइवे पर स्थित अस्पताल में पूछताछ करने को छापा मारा। हरियाणा पुलिस की गाड़ी मौके पर देख कर अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। हरियाणा पुलिस ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों से पानीपत की एक युवती का 22 जुलाई को अस्पताल में हुए गर्भपात के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उनके यहां के कैमरे पिछले दो महीने से बंद हैं।
पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी की। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पानीपत में दो युवकों ने प्रेम प्रसंग में युवती के साथ संबंध बनाए थे। युवती गर्भवती हो गई गई थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि दोनों युवकों ने पानीपत से जानसठ आकर कस्बे में स्थित अस्पताल में गर्भपात कराया था। इसलिए हरियाणा पुलिस अस्पताल में जांच पड़ताल करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें