फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

Sat, 06 Jan 2018 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुंह छिपाकर बैठी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। एसटीएफ ने एक फर्जी फाइनेंस कंपनी में छापेमारी की तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। इस दौरान पुलिस को देख युवतियां मुंह छिपाकर बैठ गईं। टीम ने 32 युवतियां समेत 26 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चार हजार रुपए महीने की सैलरी में युवतियों का काम लोगों को फोन कर जाल में फंसाना था। बिना कागजात और सस्ती ब्याज दरों पर लोन का झांसा देकर युवतियां लोगों को फंसाती थी। शिकार फांसने पर युवतियों को इंसेटिव दिया जाता था। ऑफिस में काम करने वाली ज्यादातर युवतियां इंटर तक पढ़ी हैं। कई युवतियों को जानकारी नहीं कि यह फर्जी कंपनी है और उनसे ठगी का धंधा कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऑफिस में इतनी लड़कियां क्यों 
एसटीएफ सीओ का कहना है कि फर्जी फाइनेंस कंपनी में 32 युवतियां पकड़ी है। इतनी लड़कियां ऑफिस में क्यों रखी हैं, यह भी जांच का विषय है। महिला पुलिस ने कई युवतियों से पूछताछ भी की कि कहीं उनको दूसरे स्थान पर भेजा तो नहीं जाता। हालांकि अभी तक कोई गलत बात सामने नहीं आई।

पढ़ें : मधुसूदन घी के प्लांटों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी खोलने में सेटिंग का खेल

युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्जी कंपनी चलाने वालों की स्थानीय पुलिस से भी अच्छी सेटिंग होती है। यह वजह है कि स्थानीय पुलिस ने कभी इनके ऑफिस की तरफ रूख नहीं किया। अवतार फाइनेंस कंपनी भी पिछले एक साल से मेट्रो प्लाजा में चल रही थी। लेकिन कभी रेलवे रोड पुलिस ने वहां तक जाना भी मुनासिब नहीं समझा। एसटीएफ ने छापा मारकर स्थानीय पुलिस को बुलाया। 

वर्चस्व की लड़ाई भी 
फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाने वालों के कई गैंग बने है। वर्चस्व और अवैध धंधा चलाने के लिए कई बार फर्जी फाइनेंस कंपनियां चलाने वालों में खूनखराबा तक होता है। कई अपराधी और नेताओं का फाइनेंस कंपनी में भी हिस्सा है। जिसका खुलासा कई बार पुलिस ने भी किया। लालकुर्ती, सदर बाजार, मेडिकल और परतापुर में कई फर्जी फाइनेंस कंपनियां चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें