फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के लिए नंगे पैर दौड़ा आदित्य

Fri, 07 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस की किसान यात्रा में देवरिया से लेकर दिल्ली तक पार्टी का झंडा हाथ में लेकर नंगे पैर सबसे आगे चलने वाला आदित्य शर्मा सबकी नजरों में रहा। जींद (हरियाणा) निवासी राहुल गांधी का यह फैन रोड शो में सबसे आगे रहा। काफिला तेज होता तो बाइक पर बैठ जाता। हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर जोशीले अंदाज में आदित्य काफिले के आगे-आगे चलता रहा। बिना थके और बिना रुके। जिस उम्र में युवाओं के सपने डॉक्टर और इंजीनियर बनने के होते हैं, उसमें लॉ के इस स्टूडेंट का सपना यह है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन

जींद के किसान पंडित राममेहर शर्मा के पुत्र आदित्य के परिवार में दो छोटी बहन और एक भाई है। आदित्य का कहना है उनसे पहले दो पीढ़ी कांग्रेस की सेवा में रही। छह साल पहले वह राहुल गांधी से मिला। उनको इतना पसंद करने लगा कि राहुल के साथ पार्टी के प्रचार में दिन रात जुट गया। कसम खाई कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, वह नंगे पैर हाथ में पार्टी का झंडा लेकर प्रचार करेगा। राहुल देश में जहां सभा के लिए जाते हैं, आदित्य वहां प्रचार करने पहुंचता है। देवरिया से शुरू हुई किसान यात्रा में भी शामिल हुआ। राहुल गांधी से फोन पर कनेक्ट रहने वाले आदित्य से कॅरियर के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि बस राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें