लावड़। दस दिवसीय मेला रक्षाबंधन में रविवार देर रात रागिनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीठेपुर मार्ग स्थित एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में रागिनी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रागिनी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
मेला रक्षाबंधन में रविवार को मीठेपुर स्थित ग्रीन वैली मंडप में रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रागिनी के कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार व चेयरपर्सन पति मौ. हारुन ने फीता काटकर किया। इसके बाद रामनगर परीक्षितगढ़ से आए कलाकार रोहित तोमर ने रानी ने जा का भीम से तैने बताउ नाही भारत रागिनी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुजफफनगर से आई मुस्कान त्यागी ने हो से ना भावी भरोसा यार का की प्रस्तुति दी। रागिनी सुनकर कार्यक्रम में मौजूद श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा मेरठ से शालू चौधरी व बुलंदशहर निवासी पूजा व अनीता ने एक से बढ़कर एक रागिनी प्रस्तुत की। श्रोताओं की मांग पर कलाकारों ने दोबारा रागिनी प्रस्तुत की। वहीं कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति रागिनी प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। कार्यक्रम में मेला सचिव देविंद्र, सुभाष, मनोज गोयल, कमल किशन, रुबीना, मुजाहिद, अतीक, शहजाद, कौशर, रामभूल प्रजापति, राजीव, गुलफाम, अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।