मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में संविधान-हमारा स्वाभिमान के तहत रैली निकाली गई। राजनीति शास्त्र विभाग की प्रवक्ता अंजू ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताया। छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम...गाया। कई प्रतियोगिताएं कराई गईं और उनकी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य किरण प्रदीप ने कहा कि इन महापुरुषों के जीवन से हमें सादा जीवन और उच्च विचार की प्रेरणा मिलती है। मंच संचालन डॉ. अर्चना और प्रिय आर्य ने किया। संयोजक हिंदी विभाग की प्रो. पूनम सिंह रहीं। संवाद