मेरठ। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसमें अखण्ड चरखा यज्ञ का समापन किया गया। नगर मजिस्टे्ट नवीन कुमार श्रीवास्तव, खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक संजीव रॉय, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर और नगीन प्रकाशन से मोहित जैन ने परिसर स्थित खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान खादी उत्पादों के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में संस्था सहित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था सचिव पृथ्वी सिंह रावत, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार सैनी, विजय कुमार शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार, नीलम, अर्चना मित्तल, खादी ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव, सुशील मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।