भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने औघड़नाथ मंदिर स्थित शहीद स
मेरठ। सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में बृहस्पतिवार को एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत रैगिंग विरोधी संदेश देने वाली एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रैगिंग केवल अनुशासनहीनता या शरारत नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर अपराध है। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि मानवीय मूल्यों और नैतिक आचरण के भी विरुद्ध है। डॉ. धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. मनी गर्ग, डॉ. माधव सारस्वत, सत्यम सिंह, कमल कुमार, अमरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने औघड़नाथ मंदिर स्थित शहीद स