मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व स्टाफ ने दीया जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।