फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकानें खुली देख भड़के कांवड़िए, जमकर हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश

Mon, 06 Aug 2018 06:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हापुड़ रोड पर मीट की दुकानें खुली देखकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान काविड़यों ने तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। साथ ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ और बुलंदशहर के कांवड़िए रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को बढ़ रहे थे। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे पर लिसाड़ीगेट क्षेत्र वाली साइड में मोहम्मद शान की मीट की दुकान खुली हुई थी। यह देख कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एल ब्लॉक तिराहे तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन कांवड़िए नहीं माने। इस दौरान मीट की दुकान को बंद कर दिया गया। 

वहीं कुछ दूरी पर चमड़ा पैठ कालोनी के पास नदीम और सारिक भी मीट की दुकान खुली थी, वहां भी कांविड़यों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। सीओ ने माफी मांगते हुए कांवड़ियों को अपने गंतव्य की तरफ भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। हापुड़ रोड और अन्य सभी कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद करा दी गई थीं। जिसकी जिम्मेदारी फैंटम पुलिस, चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी की थी। दुकान खुली होने के मामले में फैंटम सिपाहियों की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें