फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों के वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
दौराला- सकौती ​स्थित आईपीएल चीनी मिल में  किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते अ​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
दौराला। कोहरे से होने वाली दुर्घटना को रोकने और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों के ट्रैक्टर-ट्राॅली, बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। वाहन चालकों को गन्ने से लदे वाहनों के पीछे रेडियम लगा कपड़ा लगाने के निर्देश दिए, जिससे पीछे से आ रहे वाहन कोहरे के कारण एक दूसरे से न टकराएं। प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर ने किसानों से साफ व ताजा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने की अपील की। साथ ही कहा कि जो किसान साफ गन्ने की आपूर्ति करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र पूनिया, टिकेंद्र कुमार, आदेश चौधरी, केके गौतम, अमित पुनिया, कृष्णा, वीरेंद्र, रामभूल, राहुल, संदीप, परविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें