फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती समूह के तहत संचालित राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान (रचना) का गुरुग्राम में सफल विस्तार हुआ। अभियान का शुभारंभ सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण की अध्यक्षता में राजकीय सेकेंडरी स्कूल बहरामपुर में हुआ। उन्मुक्त भारत एवं सुभारती विश्वविद्यालय की यह तीसरी इकाई आमोद गुप्ता, डॉ. शोभा गुप्ता एवं कर्नल कमल सक्सेना की ओर से शुरू की गई। प्रधानाचार्य शालू सहित अन्य शिक्षकों ने डॉ. शोभा गुप्ता और आमोद गुप्ता का स्वागत किया। इसमें करीब 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. शोभा गुप्ता ने वंदे मातरम, देश प्रथम जैसे जयघोष किए। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। आमोद गुप्ता ने पौधारोपण का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें