फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Suicide Case: मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Wed, 06 Jul 2022 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेडियोलॉजी की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज मेरठ की डीएमआरडी (रेडियोलॉजी) की छात्रा मोनिका दुबे (28) ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मोनिका इलाहाबाद की रहने वाली थीं और वह पीजी की लिखित परीक्षा दे चुकी थीं। वह प्रयोगात्मक परीक्षा भी दे चुकी थीं। 

विज्ञापन


परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद मोनिका अपने घर इलाहाबाद चली गई थीं। सोमवार को वह इलाहाबाद से मेडिकल कॉलेज वापस आई थीं और आज विभाग में अपनी डयूटी भी की। वहीं मंगलवार में रात लगभग 10 बजे मोनिका के पति ने पत्नी के साथ ही रेडियोलॉजी विभाग में पढ़ रहे उसके सहपाठी डॉ. आसिफ को फोन किया। उनसे पूछा कि मोनिका उनका फोन नहीं उठा रही है। 

इसके बाद डॉ. आसिफ ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं से कहा कि मोनिका फोन नहीं उठा रही है। वे मौके पर पहुंची तो मोनिका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का मार कर दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं कमरे में मोनिका फंदे से लटकी मिली। वे तुरंत ही उसे उतार कर अस्पताल ले गए, लेकिन मोनिका को बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

प्राचार्य ने बताया कि मृत्यु की सूचना उसके माता-पिता की दे दी गई है। वे रास्ते में में हैं और बुधवार सुबह तक मेडिकल कॉलेज पहुंच जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें