संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के तहत आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सभी पांचों फैकल्टी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्येक विभाग से चार-चार प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने ई-कॉमर्स, जीवन में नैतिक मूल्यों की महत्ता, नई शिक्षा नीति 2020, विकसित भारत2047 और डिजिटल इंडिया जैसे समसामयिक एवं प्रासंगिक विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में राधिका अग्रवाल प्रथम रही। दूसरे स्थान पर प्राची त्रिवेदी रही। सांत्वना पुरस्कार सुगंध सक्सेना को दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. सरिता वर्मा एवं प्रो. नीलम शर्मा ने प्रतिभागियों के भाषणों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया और परिणाम घोषित किए। अधिष्ठाता प्रो. सीमा पवार ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक प्रो. रेखा राणा, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नीलम पंवार, संचालक प्रो. अंशु जैन सहित अन्य मौजूद रहे। प्रो. शालिनी त्यागी ने सभी का आभार जताया।