संस्कार भारती द्वारा आयोजित राधाकृष्णन स्वरूप प्रतियोगिता में माधव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- फोटो : mrt
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से इस्माइल महिला स्नातकोत्तर काॅलेज में राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डाॅ. मंयक अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में 3 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने सुंदर परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राधा कृष्ण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शोभा शर्मा, गौरव दत्ता, मनीष प्रताप, अरुण कुमार, अर्चना जौहरी, आशा रहीं। ब्यूरो