- गांधी जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी जयंती पर क्षेत्रीय खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में प्रशांत, बालिका वर्ग में नेहा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सीनियर सिटीजन ने भी प्रतिभाग किया। इसमें हरवीर सिंह ने पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बालक में 72, बालिका में 15 कुल 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक में पांच किमी और बालिका में तीन किमी पैदल चाल स्पर्धा हुई। इसमें बालिका में नेहा ने पहला, सृष्टि ने दूसरा, शिखा ने तीसरा, मोनिका ने चौथा और अनोखी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। बालक में प्रशांत पहले, शिवम दूसरे, अंकित तीसरे, सूरज चौथे और तुषार पांचवें स्थान पर रहे। सीनियर सिटीजन में हरवीर सिंह ने पहला, ओमबीर सिंह ने दूसरा, दयानंद शर्मा ने तीसरा, विनोद ने चौथा, प्रवीन ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गौरव, भूपेष, कुलविंदर आदि मौजूद रहे।