सरस्वती विद्या मंदिर रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिथ छात्र छात्राएं
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। छात्रों ने भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं द्वारा कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने गुरुदेव के जीवन, साहित्य एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। रवींद्रनाथ टैगोर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता संजीव ने उद्बोधन में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ शिक्षाविद, दार्शनिक एवं राष्ट्रभक्त भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा, संस्कार एवं मानवता की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों का पालन करना चाहिए।