फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शुरू हुई शहर की सफाई

Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 लंबे समय से चली आ रही शहर की रात्रि सफाई की मांग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त मनोज चौहान ने बेगमपुल से इसकी शुरुआत कर दी। बेगमपुल से सोतीगंज तक सड़क पर सफाई की गई। कूड़े को उठाने के लिए दो गाड़ियां भी लगी हुई हैं। महापौर ने बताया कि रात्रि में शहर सफाई की मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन इसे आज तक पूरा नहीं किया गया था। रात्रि सफाई के चलते न केवल शहर सुबह को चमकता दिखाई देगा बल्कि दिन में इसके चलते लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। नगर आयुक्त मनोज चौहान ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को हर हाल में पटरी पर लाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त अब्दुल हसन करनी, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें