फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऐतिहासिक चर्च के सामने निर्माण को लेकर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने निर्माण की वैधता की जांच कराकर कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के ऐतिहासिक चर्च के सामने हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण को अवैध बताते हुए संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ऐतिहासिक धरोहर के सामने निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले से अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, चर्च परिसर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल के आसपास निर्माण कार्य कराए जाने पर संबंधित नियमों और मानकों का पालन किया जाना जरूरी है। इसके बावजूद चर्च के सामने निर्माण कार्य चलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई है तो यह गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराने और संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें