फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना टेंडर चल रही साप्ताहिक पैठ पर उठे सवाल

Sun, 18 Jan 2026 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। नगर में बिना टेंडर प्रक्रिया के शहीद द्वार पर लगी अवैध साप्ताहिक पैठ। संवाद
विज्ञापन
तहबाजारी वसूल रहे कर्मी, एसडीएम बोले- पालिका प्रशासन ने जवाब मांगा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बिना किसी नई टेंडर प्रक्रिया के बिना ही दो अलग-अलग स्थानों पर साप्ताहिक पैठ लगाने से सड़क पर अव्यवस्था फैल रही है। जाम के हालात बन रहे हैं। पालिका कर्मियों द्वारा की जा रही वसूली को लेकर भी सवाल उठे हैं। एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पैठ स्थलों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का आवागमन बाधित हुआ। नगर में पहले साप्ताहिक पैठ अशोक स्तंभ से शहीद द्वार तक लगती थी। करीब ढाई वर्ष पहले नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर पैठ स्थल को बिनौली रोड स्थित भुलेरिया बाजार में स्थानांतरित कर दिया गया था, तभी से वहीं साप्ताहिक पैठ का आयोजन हो रहा था। आरोप है कि पैठ की तहबाजारी वसूली के लिए छोड़ा गया टेंडर कई माह पूर्व समाप्त हो चुका है, लेकिन नई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसके बावजूद पालिका ने पुराने स्थल पर पैठ लगवाना जारी रखा, जबकि भुलेरिया बाजार में भी साप्ताहिक पैठ चल रही थी। व्यापारियों का कहना है कि दोनों स्थानों पर नगर पालिका के कर्मचारी ही दुकानदारों से तहबाजारी वसूली कर रहे हैं। इससे जाम लग जाता है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि उन्हें दो स्थानों पर पैठ लगने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा और भविष्य में पैठ को नियमों के अनुसार केवल एक स्थान पर आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें