फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल, रिपोर्ट तलब

Sun, 18 Jan 2026 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर एंबुलेंस न मिलने से सड़क हादसे में घायल की सीएचसी पर हुई मौत का मामला
विज्ञापन

-एसडीएम ने सीएमओ से मामले की रिपोर्ट मांगी
-केंद्र अधीक्षक आज मामले की रिपोर्ट सीएमओ को देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सीएचसी सरधना में समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस संचालक में लापरवाही और अव्यवस्था पर सवाल उठे हैं। सीएमओ ने इस मामले सीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं केंद्र प्रभारी इस घटना की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजेंगे।
शनिवार शाम एंबुलेंस में देरी से मरीज गुल मोहम्मद निवासी शामली की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जबकि एम्बुलेंस डेढ़ घंटे बाद रात 9:15 बजे सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गुल मोहम्मद पत्नी तरन्नुम के साथ शनिवार दोपहर ढाई बजे मोपेड पर मेरठ में सूट बेचने निकले थे। मेरठ-करनाल हाईवे के बुबकपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पीआरवी ने शाम 5:22 बजे उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज के दौरान शाम 6:45 बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने लगभग 15 मिनट में उन्हें उच्च हायर सेंटर रेफर करने की बात कही, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। एक एंबुलेंस करीब 9:15 बजे पहुंची जब तक घायल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, कंट्रोल रूम से सरूरपुर, रोहटा और दौराला की एम्बुलेंस के लिए आईडी जारी की गई थी। हालांकि दूरी अधिक होने और कॉलर का नंबर उपलब्ध न होने के कारण तीनों एम्बुलेंस की आईडी निरस्त कर दी गई। समय पर एम्बुलेंस और समुचित उपचार न मिलने के कारण गुल मोहम्मद की मौत हो गई। मामले के बाद एम्बुलेंस संचालन में अनियमितताओं और फर्जी आईडी से एम्बुलेंस चलाने का शक भी गहरा रहा है कि इसमें कहीं से कहीं कोई बड़ा झोल है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. संदीप गौतम ने बताया कि एम्बुलेंस का संचालन लखनऊ कंट्रोल रूम से होता है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट सोमवार को सीएमओ को लिखित में भेजी जाएगी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने घटना को गंभीर बताते हुए सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है और सोमवार को तहसील स्तर से टीम गठित कर जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें