फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार स्कूल बंद करने पर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पांच हजार स्कूल बंद करने के विरोध में बैठक कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने आगामी विरोध प्रदर्शन में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी मौजूद रहे और सरकार की मंशा पर एतराज जताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि सरकार स्कूल बंद करके गरीब जनता के साथ अन्याय करने पर तुली है, जिससे कि गरीब तबके के बच्चे पढ़-लिखकर आगे न बढ़ें। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार बताए कि अमीर तो अपने बच्चों को पब्लिक स्कूलों में महंगी शिक्षा देकर कामयाब कर लेंगे, लेकिन गरीब अपने बच्चों को धनाभाव में कैसे पढ़ा पाएंगे। उन्होंने इसे गरीबों के खिलाफ सरकार की साजिश बताया।
कांग्रेस जिला महासचिव एडवोकेट जितेंद्र पांचाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस साजिश का पुरजोर विरोध करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गरीब जनता को साजिश का शिकार नहीं होने देगी। इस अवसर पर शिक्षक नेता नरेशपाल सिंह मवाना, सुभाष चावरिया, कुशल आनंद, विपिन एडवोकेट, सुनील कुमार, रोहित पाल, अनीश खान, मोंटी खान, प्रमोद गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें