फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीआईएस सर्वे पर सवाल उठे, 27 वार्डों में 50 आपत्ति निगम में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाउस टैक्स के लिए 27 वार्डों में सर्वेक्षण पूरा करने वाले जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे पर सवाल उठने लगे हैं। पहले दिन निगम में 27 वार्डों से करीब 50 शिकायत पहुंची है। आरोप लगाया है कि सर्वे ठीक नहीं हुआ है। लोगों की आपत्ति का निस्तारण करने के लिए निगम की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना कि आपत्ति करने के लिए 15 दिन दिए है। आपत्ति पर सुनवाई की जाएगी, त्रुटियां का सुधार कर हाउस टैक्स निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में हाउस टैक्स बढ़ाने क लिए पांच साल से जीआईएस सर्वे का कार्य चल रहा है। इस सर्वे की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास विभाग द्वारा नामित एजेंसी आईटीआई लिमिटेड लखनऊ को दी थी। करीब एक सप्ताह पहले सर्वे रिपोर्ट में 27 वार्डों का सर्वेक्षण पूरा होना बताया गया है। निगम ने इन वार्डों की जानकारी सार्वजनिक कर आपत्ति मांग ली। शुक्रवार को आपत्ति का पहला दिन था। जिसमें 27 वार्डों से 50 से अधिक शिकायत निगम में पहुंच गई। सर्वे टीम ने गलत तरीके से हाउस टैक्स निर्धारित किए हैं। निगम ने 70 से अधिक गृह स्वामियों को हाउस टैक्स जमा न करने पर नोटिस भी जारी किए है। निगम अधिकारियों ने बताया कि 15 दिन बाद सभी आपत्तियों की जांच होगी और फिर निस्तारण करने के लिए टीम बनाई जाएगी। 63 वार्ड में सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इन तीन जोन का सर्वे हुआ
शास्त्रीनगर जोन में
वार्ड संख्या 26, 45, 46, 32, 52, 73, 17, 24 एवं 37
कंकरखेड़ा जोन
वार्ड संख्या 01, 07, 11, 15, 19, 25 30 57 एवं 68
मुख्यालय जोन
वार्ड संख्या 08, 34, 36, 55, 74, 79 86 87 एवं 88
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें