किसान के खेत में निकले अजगर को पकडे वनकर्मी। (स्त्रोत किसान) परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। नगर के मवी मार्ग स्थित किसान को खेत में गन्ना छीलते समय अजगर सांप निकालने पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर वनकर्मी ने अजगर सांप को पकड़कर खादर क्षेत्र में वन सेंक्चुअरि में छोड़ दिया। नगर के मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी नरेश गुर्जर के मवी मार्ग पर खेत हैं। शुक्रवार सुबह किसान नरेश अपने परिवार के साथ खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था। इस दौरान ईंख मेंं अजगर सांप दिखाई देने पर परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। किसान के पुत्र अंकित ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी अज्जू खेत पर पहुंचा और मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर अपने साथ ले गए। वन रक्षक राजेश्वर ने बताया कि अजगर की लंबाई आठ फुट और वजन 25 किलो है।