दौराला- निशानेबाजी में पदक जीतने वाले भारतीय सेना के जवान विराज। स्रोत : परिजन
दौराला। लोईया गांव निवासी भारतीय सेना के जवान विराज सिंह ने 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुई ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर में स्वर्ण व 10 मीटर में रजत पदक जीता। विराज ने दो पदक जीतकर गांव, जिले व परिजनों का नाम रोशन किया। परिजनों के मुताबिक विराज भारतीय सेना की यूनिट 168 फील्ड रेजिमेंट लोंगेवाला में तैनात हैं। परिजनों व परिचितों ने विराज को फोन पर बधाई दी। संवाद