हसनपुर कलां में कालका मंदिर परिसर में मिला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
माछरा। हसनपुर कलां स्थित प्राचीन कालका मंदिर के परिसर में अजगर सांप निकलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को पकड़ा लिया। बताया कि अजगर को सेंक्चुअरि क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
मेरठ-गढ मार्ग पर हसनपुर कलां गांव में प्राचीन कालका मंदिर स्थित है। मंदिर परिसर में ही साधु संत तथा अन्य भक्तगण अपनी साधना पूर्ण करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर के सामने पेड़ो पर अजगर चढ़ते हुए देखा। सूचना पपर माछरा वन विभाग के अधिकारी संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर एक बोरे में बंद कर लिया। वनाधिकारी ने बताया कि इस अजगर को वन सेंक्चुअरि क्षेत्र हस्तिनापुर में छोड़ा जाएगा। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट और आठ किलो से अधिक वजन था। अजगर को पकड़वाने में मुकेश प्रधान, कर्मवीर लाला, प्रशांत खटाना आदि का सहयोग रहा। संवाद