फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजगर ने ग्रामीण पर किया हमला, हाथ में काटा

विज्ञापन
अजगर के काटने से घायल ग्रामीण सुनील स्रोत संवाद
विज्ञापन
- अजगर के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र के गजरौली गांव में सोमवार शाम खेत से निकलकर गांव की ओर आ रहे अजगर ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। अजगर के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

गजरौली गांव निवासी सुनील पुत्र लीलापत सोमवार शाम अपने घर की ओर जा रहा था। गांव के बाहर गन्ने के खेत से निकलकर एक अजगर सड़क मार्ग पर गांव की ओर बढ़ रहा था। सुनील ने अजगर को रास्ते से हटाने का प्रयास किया तो वह अचानक पीछे घूमा और उस पर हमला कर दिया। अजगर ने ग्रामीण के हाथ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अमरीश ने सूचना वन विभाग और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल सुनील को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

उधर, अजगर की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर का वजन करीब 20 किलो बताया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें