फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजगर ने वनकर्मी के हाथ पर किया हमला, उपचार के बाद हालत ठीक

विज्ञापन
सीएचसी में उपचार के दौरान नंदलाल स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। वन रेंज की डिकोली नर्सरी में अजगर को पकड़ने के दौरान वन विभाग के कर्मचारी नंदलाल के हाथ पर डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई है।
सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी नंदलाल हस्तिनापुर वन रेंज में दैनिक कर्मचारी हैं और वर्तमान में डिकोली नर्सरी पर तैनात हैं। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे स्थानीय किसानों ने नर्सरी के आसपास अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर नंदलाल मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काबू करने का प्रयास करते समय अचानक अजगर ने नंदलाल के हाथ पर डस लिया। उन्होंने संयम बनाए रखते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम अजगर को लेकर हस्तिनापुर पहुंची और नंदलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर उन्हें एंटी-वेनम की खुराक दी और निगरानी में रखा। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता, फिर भी एहतियात के तौर पर उपचार कराया गया।

सीएचसी में उपचार के दौरान नंदलाल स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें