फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजकीय नलकूपों पर शिकंजा कसेगा पीवीवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राजकीय नलकूपों पर शिकंजा कसेगा पीवीवीएनएल
विज्ञापन

मेरठ। वित्तीय घाटा रोकने और राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए पीवीवीएनएल ने जहां अनमीटर्ड कनेक्शनों को मीटर्ड करना शुरू कर रखा है वहीं अब राजकीय नलकूपों को भी मीटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तरह के कनेक्शनों को मीटर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पश्चिमांचल में 4000 से ज्यादा राजकीय नलकूप है जो सिंचाई का बड़ा माध्यम है, लेकिन ये सारे नलकूप बिना मीटर के चल रहे हैं। अब तक चली आ रही व्यवस्था में इन नलकूपों से निजी नलकूपों की भांति ही प्रति हार्स पावर की दर से बिल लिया जा रहा है। लेकिन अब मीटर रीडिंग के जरिये बिल लिया जाएगा। इसके चलते अब तक करीब 1000 नलकूपों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। बाकी बचे नलकूपों पर भी मीटर लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं। जो अधिकारी इस काम में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें