मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 12 सितंबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। एमडी रवीश गुप्ता के निर्देशन में डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में यह आयोजन होगा। अदालत में पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पेंशन संबंधी मामलों के पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवाद