फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में टेंट लगाने आए, रात में साफ कर दिए चार मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। छबड़िया गांव में रविवार को शादी में टैंट लगाने वाले कर्मचारियों ने रात के समय रिश्तेदारों के चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने चारों को थाने बुलाया। आरोपियों ने मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की।
विज्ञापन

गांव में आदेश की पुत्री की शादी थी। सरधना से कुछ युवक टैंट लगाने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने आए महमान रात के समय सो गए। इस बीच युवकों ने मौका पाकर चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी हो सकी। जिस पर शक टैंट लगाने आए युवकों पर गया। पीड़ितों नेअशोक की लाट पुलिस चौकी पर प्रभारी से शिकायत करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उक्त चारों युवकों को बुला लिया। कई घंटे तक पूछताछ पर युवक मोबाइल चोरी करने से इंकार करते रहे। सख्ताई से पूछताछ में चारों ने मोबाइल चोरी करने की घटना कबूल की और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पीड़ित पक्ष के मुताबिक पुलिस ने उनसे कहा कि अगर रिपोर्ट कराओगे तो बरामद मोबाइल थाने में जमा करने पड़ेंगे। जिस पर वह राजी हो गए, वहीं पुलिस उक्त चारों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक शक होने पर चारों युवकों की शिकायत की थी। सख्ताई से पूछताछ में चारों ने कबूल करते हुए मोबाइल बरामद कराए। पुलिस ने पीड़ितों से कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर मोबाइल थाने में जमा करने पड़ेंगे। जिस पर पीड़ित वहां से चले गए। दूसी ओर थाना प्रीारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक मामला मेरी जानकारी में नहीं है। वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार किया होगा जिस कारण मामले में कार्रवाई नहीं की गई होगी। यदि इस संबंध में तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें