फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दो से पांच जुलाई तक विहान प्ले बैडमिंटन एकेडमी में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्र वेदांत ने अंडर-15 और प्रत्यूष ने अंडर-11 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मनीष, उप प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा भारद्वाज ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रोवाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, डायरेक्टर श्वेता सिंह और अनुमेहा सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें