मेरठ। जली कोठी के बाद अब पूर्वा फैयाज अली में को हॉट स्पॉट बनाया जाएगा। उसको सील करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पूर्वा फैयाज अली के चारों रास्तों पर फ़िलहाल बलिया लगा दी है। मंगलवार सुबह से वहां पर फोर्स लगाई जाएगी। जली कोठी और पूर्वा फैयाज अली आपस में सटी हुई है। दोनों जगह पर करीब 25 हजार लोगों की आबादी बताई गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जली कोठी और पूर्व फैयाज अली में लोगों की जांच पड़ताल की बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की 14 टीम ने घरों में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों का चेकअप किया। जिसमें करीब 45 लोगों को बुखार की शिकायत होना बताया गया है। सोमवार देर शाम पूर्वा फैयाज अली में रहने वाले एक युवक को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम में फिर से खलबली मच गई हैं। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर पूरा फैयाज अली को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा इस इलाकों को हॉट स्पॉट बनाया जाएगा। गजेंद्र चौधरी